Angelina Jolie “When Brad bores me, I turn to Faking News”

Faking News

Brad Pitt “I read Faking News to keep Angelina happy”

Discussion Forums

 
Current User: Guest
Please consider registering
Search Forums:


 






Minimum search word length is 4 characters – Maximum search word length is 84 characters
Wildcard Usage:
*  matches any number of characters    %  matches exactly one character

हरविंदर सिंह कोर्ट से फरार, प्रधान मंत्री कार्यालय में "किसी" सरदार के साथ मारपीट कि घटना

UserPost

2:09 PM
December 2, 2011


अनर्गल प्रलापी

Himachal

Member

posts 4

हरविंदर सिंह अपनी चतुर चालाकी का फायदा उठाके दिल्ली के एक कोर्ट से फरार हो गया है| हरविंदर सिंह वही व्यक्ति है जिसने पहले पंडित सुखराम को थपेड़ा था, जो कि मात्र तीन लाख रुपये के घोटाले के कारण लपेटे में आ गए थे, और बाद में शरद पवार के मुहं की विकृति ठीक करने में अतुलनीय योगदान दिया था| दिल्ली कोर्ट ने हरविंदर को अपराधिक प्रवृति का पाते हुए मनोरोग चिकित्सालय में दाखिल करने का आदेश सुनाया था| हरविंदर सिंह के वकील ने जज साहब को कहा कि ये आदमी क्रिमिनल नहीं है और इसका दिमाग भीषण मेहेंगाई के कारण भटक गया है जिस पर जज साहब ने हुकुम सुनाया कि इसे मनोरोग चिकित्सालय ही भेज दिया जाये | उन्होंने ये भी कहा कि तिहाड़ भेजने पर काफी नेता लोग जान का खतरा बता कर बेल कि अर्जी दे सकते हैं जिससे कि देश का और नुकसान हो सकता है |

जब हरविंदर को कोर्ट से बाहर ले जाया जा रहा था तो कुछ बेरोजगार वकीलों द्वारा उसे एक बार " सब चोर हैं-सब चोर हैं " वाला एक्शन रिपीट करने को कहा गया | आस पास सिर्फ हवलदार होने के कारण हरविंदर ने जोर जोर से सब चोर सब चोर हैं चिल्लाना शुरू कर दिया| जैसे ही उसे चुप करवाने कि कोशिश कि गयी, हरविंदर सिंह छलांग लगाकर रफूचक्कर हो चुका था | हरविंदर सिंह के शो को देखने के लिए आस पास काफी भीड़ कड़ी हुई थी, जिसकी वजह से हरविंदर मौके का फायदा उठाके भाग गया |

बीती रात प्रधानमंत्री के कार्यालय के आस पास भी मार पिटाई कि घटना हुई है, जिसमें "किसी" सरदार को गहरी चोटें आई हैं और उसकी ज़ुबान पूर्णतया जा चुकी है | गौरतलब है कि हाथापाई में कपिल और दिग्विजय शामिल थे|संसद का सदन स्थगित होने कि वजह से अब अधिकतर सांसदों को अपने गृहनगर लौटना पड़ेगा जिस कारण वो सब चिंतित हैं| राह चलता हुआ हर एक सरदार उन्हें हरविंदर सिंह नजर आ रहा है | इंडिया टीवी जैसे अति विश्वसनीय चैनल कि मानें तो हरविंदर सिंह के बारे में उन्हें पल पल कि खबर मालूम है | सुनने में आया है कि हरविंदर सिंह ने भगत सिंह क्रांति सेना द्वारा इनाम स्वरुप मिले ग्यारह हज्जार रुपये से भिन्न भिन्न प्रकार के छुरे खरीदे हैं|


Reply to Topic:
हरविंदर सिंह कोर्ट से फरार, प्रधान मंत्री कार्यालय में "किसी" सरदार के साथ मारपीट कि घटना

Guest Name (Required):

Guest Email (Required):

NOTE: First Posts are subject to administrator approval before being displayed

HTML Editor
Smileys
Confused Cool Cry Embarassed Frown Kiss Laugh Smile Surprised Wink Yell
Post New Reply

Guest URL (required)

Math Required!
What is the sum of:
4 + 5
   



 
Content of this website, unless categorized as “Editorial”, is a work of fiction. Readers are advised not to confuse the "news reports" of Faking News as being genuine and true.
© Faking News 2008-2012 | powered by WordPress and Gabfire themes | Sitemap | Contact Us